Search Angika in Media

Friday 26 October 2012

छैला बिहारी नाईट का दर्शकों ने उठाया लुत्फ

निज संवाददाता, समेली (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डूमर दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को गायक सुनील छैला बिहारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिल्ली की ममता राज व कोलकाता की पायल, निशा, मनीषा ने गायन और नृत्य कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान चहेते कलाकारों के नृत्य संगीत से दर्शक झूमते रहे। इस अवसर पर सुनील छैला बिहारी ने कहा कि अंगिका भाषा की पहचान के लिए गीतों के एलबम बनाने के साथ फिल्म निर्माण भी किए जा रहे हैं। अंगिका भाषा की कई फिल्में सिनेमा घरों में आ चुकी है। कार्यक्रम के दौरान पोठिया ओपी अध्यक्ष शशि भूषण कुमार शस्त्र बलों के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन में डूमर के दुर्गा मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश साह, उपाध्यक्ष रामदेव राय, सचिव भैरव शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार, व्यवस्थापक विजय शर्मा, पूर्व मुखिया बिनोद चौधरी, उमुखिया केदार मंडल, दीपक मंडल, सुबोध मंडल, मनोज मंडल, विजय यादव, अजय चौधरी, सूरज चौधरी, मनीष ठाकुर, सुमन कुमार शर्मा, रमजान अली, भगवान ठाकुर, दिनेश गुप्ता, बमबम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

(http://www.jagran.com/bihar/katihar-9790975.html)

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Search Angika in Media

Carousel Display

अंगिकामीडिया कवरेज

वेब प नवीनतम व प्राचीनतम अंगिका मीडिया कवरेज के वृहत संग्रह

A Collection of latest and oldest Media Coverage of Angika on the web




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *