Search Angika in Media

Saturday 3 March 2018

सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा लोक गीतों पर आधारित लोक मंजरी कार्यक्रम में अंगिका

कवियों ने पढ़ी होली और शृंगार रस की कविता
Bhaskar News Network | Last Modified - Feb 26, 2018, 02:35 AM IST

जमशेदपुर| सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा रविवार को तुलसी भवन में लोक गीतों पर आधारित लोक मंजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें होली, शृंगार रस व समाजसेवा पर आधारित बांग्ला, भोजपुरी, मगही, अवधी व अंगिका भाषा के कवियों ने अपनी कविताएं पढ़ीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि आज देश के समक्ष एकता व सामाजिक समरसता की आवश्यकता है। इससे लोकतंत्र मजबूत होता है। कार्यक्रम का संचालन ममता सिंह ने किया। इस दौरान यमुना तिवारी व्यथित, श्रीराम पांडेय भार्गव, सरोज कुमार सिंह, ब्रजेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. अजय ओझा, पंचानन सिंह तोमर, वरुण प्रभात आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

(Source - https://www.bhaskar.com/jharkhand/jamshedpur/news/JHA-JAMS-OMC-MAT-latest-jamshedpur-news-023502-1180023-NOR.html)

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Search Angika in Media

Carousel Display

अंगिकामीडिया कवरेज

वेब प नवीनतम व प्राचीनतम अंगिका मीडिया कवरेज के वृहत संग्रह

A Collection of latest and oldest Media Coverage of Angika on the web




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *