Search Angika in Media

Sunday 13 September 2020

अंगिका को संविधान की आठवीं सूची में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता | Angika in Media

 No one can stop Angika from being included in the eighth list of the Constitution

अंगिका में संबोधन कर बढ़ाया अंग क्षेत्र का मान

बांका। गैस बॉटलिग प्लांट के ऑनलाइन उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत अंगिका भाषा से की। उन्होंने बांकावासी कअ प्रणाम। जेय जेय योजना के लोकार्पण आज होलो छैय, ऐकरो लाभ बिहार के संगे-संगे पूरे भारत केय बड़ो हिस्सा कय मिलतेय। पीएम का यह संबोधन सुनकर अंगजनपद के लोगों में उत्साह का नव संचार हो गया। साथ ही अंगिका भाषा को मान्यता दिये जाने की उम्मीद भी जग गई। कई लोगों ने कहा कि अब अंगिका को संविधान की आठवीं सूची में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

लंबे समय से अंगिका भाषा को मान्यता दिये जाने को लेकर आंदोलन करते आ रहे डॉ. लखनलाल सिंह आरोही ने कहा कि यह सुनकर और देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई है। जब देश के प्रधानमंत्री ने अंगिका में संबोधित कर इस भाषा को सम्मानित किया है। इससे इस भाषा को मान्यता मिलना तय है। उन्होंने पीएम से अंगिका को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग की।

साहित्यकार डॉ. अचल भारती ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न संस्कृतियों को ढोने वाली जितनी भी क्षेत्रीय व मातृ भाषा है, उसे पीएम ने समय-समय पर सम्मान दिया है। इसकी मिसाल अक्सर ही देखने को मिल रही है। फिलवक्त बांका के बॉटलिग प्लांट के उद्घाटन में पीएम ने अंग जनपद के क्षेत्रीय भाषा अंगिका को माध्यम बनाकर यहां के लोगों को संबोधित कर भारतीय संस्कृति और भाषा के संवाहक बन हुए हैं।

साहित्यकार शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण के संबोधन में अंगिका भाषा का प्रयोग क्षेत्र के लोगों को गुदगुदा गया है। हमारी मातृ भाषा के प्रति उनके रूझान ने इसकी संभावनाओं को नए पंख लगा दिये। कुछ हम भी जगे और इस मुद्दे को लेकर आगे बढे़ं।

 https://www.jagran.com/bihar/banka-pm-statement-20744767.html

Publish Date:Sun, 13 Sep 2020 10:10 PM (IST)    

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Search Angika in Media

Carousel Display

अंगिकामीडिया कवरेज

वेब प नवीनतम व प्राचीनतम अंगिका मीडिया कवरेज के वृहत संग्रह

A Collection of latest and oldest Media Coverage of Angika on the web




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *