Search Angika in Media

Sunday 31 January 2016

अब अंगिका फिल्म बनाएंगें छैला बिहारी

बांका,३१ जनवरी,२०१६। बिहार में अंगिका फिल्म उद्योग को जागृत करना मेरा पहला लक्ष्य है। इसके लिए मैं अब खुद फिल्म लेकर आ रहा हूं। यह बातें भोजपुरी गायक छैला बिहारी ने रविवार को दैनिक जागरण को बताई। वे एक कार्यक्रम में शहर के नयाटोला निवासी ओपी ¨सह के यहां आये हुए थे। छैला ने बताया कि आज तक बस ¨हदी और भोजपुरी में लोग फिल्म बनाने को प्रयासरत है। लेकिन, अब अंगिका में पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म जल्द बनेगी। उन्होंने बताया कि उनकी पहली अंगिका फिल्म प्यार के बुखार के नाम से आ रही है। जिसमें गायक छैला बिहारी अपने पुत्र शिवम बिहारी को प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म पर चर्चा करते हुए कहा कि आजकल के लोग भोजपुरी के गीतों को गलत मान रहे हैं। लेकिन जो जनता मांग रही है, वहीं फिल्म उद्योग परोस रही है। अब सभ्य घराने के लोग सिनेमा हॉल से किनारा कर रहे है। वे फिल्म देखने से भी कतराने लगे है। लेकिन उनकी पहली अंगिका फिल्म प्यार के बुखार पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म होगी। जिसमें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखना पसंद करेगा। उन्होंने राजनीति पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में सूबे में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। सबकुछ राजद के हाथ चला गया है। नीतीश बाबू बस मुखौटा होकर रह गये हैं।

(http://www.jagran.com/bihar/banka-13521261.html)

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Search Angika in Media

Carousel Display

अंगिकामीडिया कवरेज

वेब प नवीनतम व प्राचीनतम अंगिका मीडिया कवरेज के वृहत संग्रह

A Collection of latest and oldest Media Coverage of Angika on the web




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *